ओडिशा के मंत्री की अश्लील फोटो प्रसारित

ओडिशा के मंत्री की अश्लील फोटो प्रसारित

भुवनेश्वर: ओडिशा के एक मंत्री की एक लड़की के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो कथित रूप से विभिन्न वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी। कोरापुट जिले के जेपोर शहर के निवासी सिद्धार्थ शंकरपति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। उसने कथित तौर पर शिक्षा मंत्री रबि नारायण नंदा और एक लड़की की तस्वीरों और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर कुछ महीने पहले इसे विभिन्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था।

मंत्री के समर्थक तस्वीरें पाने के लिए बेचैन थे। मंत्री ने 22 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत पाए हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 19, 2013, 12:50

comments powered by Disqus