ओडिशा पहुंचा बर्ड फ्लू, अलर्ट जारी

ओडिशा पहुंचा बर्ड फ्लू, अलर्ट जारी

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में बर्ड फ्लू की चेतावनी जारी कर दी है। एक प्रवासी पक्षी के पंख के नमूने की जांच में बर्ड फ्लू के परिणाम सकारात्मक पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मछली पालन और पशु संसाधन विभाग के राज्य सचिव सत्यब्रत साहू ने बताया कि पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई देने के बाद चिल्का झील से लिए गए प्रवासी पक्षी के नमूने को भोपाल की हाई सिक्यूरिटी एनिमल डिजीज लैबोरेटरी में भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बर्ड फ्लू का पता चलने के बाद सभी जिलों के पशु चिकित्सा कर्मचारियों को सभी पक्षियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 23, 2013, 13:36

comments powered by Disqus