ओडिशा में पति को पेड़ से बांध पत्नी से गैंगरेप

ओडिशा में पति को पेड़ से बांध पत्नी से गैंगरेप

ओडिशा में पति को पेड़ से बांध पत्नी से गैंगरेपबारीपदा (ओडिशा) : नृशंस यौन हमले की एक और घटना के तहत छह लेागों ने कथित रूप से एक आदिवासी महिला के साथ यहां मयूरभंज के जिला अस्पताल में सामूहिक बलात्कार किया। इस जघन्य घटना को अंजाम देने से पूर्व आरोपियों ने महिला के पति को बांध दिया था।

दांतियामुहा गांव की 25 वर्षीय यह आदिवासी महिला रविवार को अपने पति के साथ अपने बीमार भाई को देखने के लिए अस्पताल गई थी। उसके भाई को एक दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाम के समय छह लोगों ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया। जब उसके पति ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उस पर काबू पा लिया और एक पेड़ से उसे बांध दिया तथा उसके सामने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। सूत्रों ने यह दावा किया है।

पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बारीपदा टाउन के कुंदन मुखी (33) तथा बारीपदा में सुनगाड़िया के रघु बिस्वाल (19) , गोपी मुखी (19) , बलराम मुखी (27) , शिवराम घदेई (20) तथा चंदन मुखी (20) के रूप में की गई है।

घटना का विरोध करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिला कलेक्टरेट पर प्रदर्शन किया और पीड़िता को 50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने तथा मामले की फास्ट ट्रेक अदालत में नियमित आधार पर सुनवाई किए जाने की मांग की। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 21, 2013, 19:12

comments powered by Disqus