ओडिशा में लू से 10 लोगों की मौत

ओडिशा में लू से 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से उपर चढ़ने के बाद ओडिशा में लू लगने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा के तटवर्ती बालासोर जिले में लू लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे गर्मी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 10 तक पहुंच गई।

उधर राज्य सरकार के अनुसार अंगुल, बारगढ़, बोलांगीर, बोध, गंजम, जाजपुर और सोनपुर में भी लू लगने से कथित तौर पर 26 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के गिरिडीह में इस मौसम का सबसे गर्म दिन 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में वाराणसी में सबसे अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी दिल्ली में आज का अधिकत्म तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 24, 2012, 08:29

comments powered by Disqus