ओडिशा में 11 साल की किशोरी को जिंदा जलाया

ओडिशा में 11 साल की किशोरी को जिंदा जलाया

भुवनेश्वर : ओडिशा के देवगढ़ जिले के बलीनाली गांव में दो महिलाओं द्वारा 11 वर्षीया किशोरी को जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिलाएं किशोरी द्वारा अनार चुराने के मामले में उनकी बेटियों का नाम लेने के बदले उसे सबक सिखाना चाहती थीं। दोनों आरोपी महिलाओं सुलोचना साहू (45) और माली साहू (35) को 11 वर्षीया रिंकी बेहरा को जलाकर मारने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

घटना राजधानी भुवनेश्वर से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित देवगढ़ जिले के बलीवाली गांव की है। पुलिस ने बताया कि रिंकी और उनकी तीन सहेलियों पर कथित रूप से माझी प्रधान के बगीचे से अनार चुराने का आरोप था। रिंकी ने चेतावनी देने के बावजूद अनार चोरी की बात और सहेलियों के नाम का खुलासा कर दिया।

सहेलियों की माएं इस बात से नाराज होकर उसे सबक सिखाने की ठान लीं। जब रिंकी घर पर अकेली थी, दोनों आरोपी महिलाओं ने उसके घर में घुसकर उसके ऊपर किरोसिन डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गईं। पास-पड़ोस के लोगों ने रिंकी को जलता देखकर आग बुझाई और उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 31, 2013, 18:14

comments powered by Disqus