औरंगाबाद:नक्सलियों ने मुखिया की हत्या की - Zee News हिंदी

औरंगाबाद:नक्सलियों ने मुखिया की हत्या की



औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में नवीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेम गांव में गुरुवार को  देर रात नक्सलियों ने जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व मुखिया सन्तन प्रसाद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरेम गांव के पूर्व मुखिया सन्तन प्रसाद सिंह की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह रात को गांव में एक व्यक्ति के यहां आयोजित भोज में शरीक होने गये थे। नक्सलियों ने कार्यक्रम स्थल से सिंह को अगवा किया और कुछ दूर ले जाकर उन्हें गोली मार दी।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली अंधेरे में भाग गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

First Published: Friday, October 14, 2011, 09:58

comments powered by Disqus