मुखिया - Latest News on मुखिया | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सुब्रत रॉय को विदेश जाने से SC ने मना किया

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 18:21

उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय को विदेश जाने से रोकने संबंधी न्यायिक आदेश में संशोधन के लिये पुनर्विचार याचिका दायर किये जाने से पहले उन्हें विदेश जाने की अनुमति देने देने से इंकार कर दिया।

बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 13:06

बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक मुखिया के पति को कथित रूप से जलाकर मारे जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 20 महिलाओं सहित अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।

केंद्र पर फिर हमलावर मुलायम, कहा- यूपी से हो रहा सौतेला व्यवहार

Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 19:08

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को केन्द्र पर उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे में विकास के लिए संसाधनों की कमी के बावजूद उसे केन्द्र से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है।

मुलायम ने बुलाई सपा की आपातकालीन बैठक

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 11:19

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में विधायकों और मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। आपात बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुलायम ने फिर अलापा `गठबंधन युग` का राग

Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 22:03

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि देश में एकदलीय शासन का युग अब खत्म हो गया है और भविष्य गठबंधन की सरकारों का है।

मुलायम ने बदला पैंतरा, कहा- आडवाणी कभी झूठ नहीं बोलते

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 23:24

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह ने लोहिया जयंती के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ सार्वजनिक तौर कर सबको चौंका दिया। मुलायम ने कहा कि आडवाणी कभी झूठ नहीं बोलते।

बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 10:10

बिहार के भोजपुर जिले में स्थित आयर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के जिला अध्यक्ष और ईचरी ग्राम पंचायत के मुखिया विनोद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

चौटाला बने रहेंगे इनेलो मुखिया, लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 18:32

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने आज कहा कि दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बावजूद ओम प्रकाश चौटाला पार्टी के मुखिया बने रहेंगे और 2014 में होने वाला हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

संक्रमणकालीन राजनीति में सपा बनेगा विकल्प : मुलायम

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 00:29

पार्टी के जिला एवं महानगर अध्यक्षों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा, ‘लोकसभा चुनाव इस बार समाजवादी पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है- वर्तमान दौर राजनीति के संक्रमण काल का है और विकल्प समाजवादी पार्टी है।

केजरीवाल लगा रहे हैं एकतरफा आरोप: मुलायम

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 18:36

मुलायम सिंह यादव ने सलमान खुर्शीद द्वारा अरविन्द केजरीवाल के फर्रुखाबाद आने संबंधी टिप्पणी पर कहा कि सलमान परेशान हैं, अभी कोई टिप्पणी नहीं करुंगा। साथ ही उन्होंने केजरीवाल द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को एकतरफा बताया।

बदले की भावना से काम न करे सपा सरकार: मायावती

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 18:10

बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को राजनीतिक बदले की भावना से काम नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ऐसी गलत परम्परा पड गयी तो उसके परिणाम जनतंत्र के लिए ‘भयंकर’ और ‘खतरनाक’ हो सकता है।

बिहार: मुखिया की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 10:44

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की रात एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

तीसरे मोर्चे की कवायद अभी नहीं : मुलायम

Last Updated: Thursday, September 13, 2012, 17:10

तीसरे मोर्चे की कयास के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज साफ कर दिया कि तीसरे मोर्चा की कवायद अभी शुरू नहीं हुई है।

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 16:44

बिहार में रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की हत्या के आरोपी प्रिंस पांडेय को पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

अबु आजमी को गाली देने का आरोप, राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 13:49

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

आदेशों को ताक पर रखकर राज ठाकरे ने निकाला `महा`मार्च

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 15:05

मुंबई हिंसा के खिलाफ एमएनएस के मुखिया राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज सड़क पर महामार्च निकाल रहे हैं जिससे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

बिहार में मुखिया और उसके पुत्र की हत्या

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 14:12

बिहार के शिवहर जिले के खुरपट्टी ग्राम पंचायत के मुखिया और उनके एक पुत्र की आपसी विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि मुखिया का एक अन्य पुत्र हमले में घायल हो गया है। हत्या का कारण राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है।

ब्रहमेश्वर का श्राद्ध कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 21:48

बिहार के भोजपुर जिला के खोपिरा गांव में प्रतिबंधित जातीय संगठन ब्रहमेश्वर मुखिया का श्राद्ध-कर्म आज कडी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। बीते एक जून की प्रात: ब्रहमेश्वर मुखिया की भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के कतिरा मुहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी जब वे अपने घर से सुबह की सैर पर निकले थे।

ब्रह्मेश्वर के श्राद्घकर्म की तैयारी के दौरान लगी आग

Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 00:21

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वेर सिंह मुखिया के पैतृक गांव खोपिरा में 13 जून को होने वाले उनके श्राद्धकर्म की हो रही तैयारी के दौरान मंगलवार को एक रसोईगैस सिलेंडर में विस्फोट होने से कई पंडालों में आग लग गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ब्रह्मेश्वर के श्राद्घ पर भोजपुर में सुरक्षा कड़ी

Last Updated: Monday, June 11, 2012, 20:06

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया के पैतृक गांव खोपिरा में 13 जून को होने वाले श्राद्घ कर्म को लेकर पूरे भोजपुर जिले की सुरक्षा की कड़ी कर दी गई है। श्राद्घ कर्म कार्यक्रम की रेकी को लेकर राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी भोजपुर पहुंचे हैं। श्राद्घ में कई जनप्रतिनिधि सहित करीब 50,000 लोगों की पहुंचने की संभावना है।

ब्रहमेश्वर हत्या मामले में एक आरोपी ने किया सरेंडर

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 23:07

प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में सोनू चौधरी उर्फ मुगल ने आज आरा पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

ब्रह्मेश्वर मुखिया गांधीवादी थे : गिरिराज

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 13:32

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया को गांधीवादी कहकर विभूषित करने पर बिहार के एक मंत्री गिरिराज सिंह विवादों में घिर गए हैं। नीतीश सरकार में मंत्री के इस विवादित बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।

मुखिया ने नहीं मांगी थी निजी सुरक्षा: आईजी

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 14:19

पटना प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बी.श्रीनिवासन ने आज साफ किया कि ब्रह्मेश्वर मुखिया जिनकी गत एक जून को हत्या हो गई, उन्होंने पूर्व में निजी सुरक्षा की मांग नहीं की थी।

ब्रह्मेश्वर हत्याकांड की होगी CBI जांच

Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 11:09

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने का ऐलान किया है।

जातीय संघर्ष का प्रणेता था ब्रह्मेश्वर मुखिया

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 14:16

बिहार में रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया का नाम जातीय संघर्ष में प्रमुखता से लिया जाता है। सितम्बर 1994 में मुखिया के नेतृत्व में रणवीर सेना का गठन आरा के पेलाउर गांव में किया गया था।

बिहार: पूर्व मुखिया समेत दो लोगों की हत्या

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 17:09

बिहार के बेगूसराय जिले में मंसूरचक थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों ने आज दोपहर बाद सुजावलपुर चौक के पास अंधाधुंध गोलीबारी कर एक पूर्व मुखिया और पूर्व जिला पाषर्द की हत्या कर दी।

'स्विमसूट में कॉकटेल पार्टी में तो नहीं जाते'

Last Updated: Saturday, December 31, 2011, 06:20

केन्द्रीय गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश के पुलिस मुखिया के इस बयान को आज खारिज कर दिया कि महिलाओं के पारदर्शी कपड़े पहनने से उनका बलात्कार करने के लिए उकसावा मिलता है।

औरंगाबाद:नक्सलियों ने मुखिया की हत्या की

Last Updated: Friday, October 14, 2011, 04:28

बिहार के औरंगाबाद जिले में नवीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेम गांव में गुरुवार को देर रात नक्सलियों ने जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व मुखिया सन्तन प्रसाद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।