Last Updated: Sunday, October 21, 2012, 19:45

फूलबनी (ओडिशा) : ओडिशा की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने 2008 के कंधमाल दंगों में भूमिका के लिए 13 लोगों को छह साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। फैसला सुनाते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक अदालत 1) सोभन कुमार दास ने छह अन्य लोगों को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया।
अदालत ने प्रत्येक दोषी को पांच हजार रुपए का जुर्माना या छह महीने के अतिरिक्त कारावास की भी सजा सुनायी। अभियोजन के अनुसार दोषियों ने 9 सितंबर 2009 को सलागुड्डा में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी थी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, October 21, 2012, 19:45