Last Updated: Monday, December 26, 2011, 08:58
श्रीनगर: कश्मीर में रविवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया और न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गिरा।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्रिसमस की रात इस बार की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ।
शहर के विभिन्न जलाशयों पर सुबह बर्फ की परत देखने को मिली। जलापूर्ति के लिये बनी पाइपलाइन भी जम गई जिसे लोग आग जलाकर सामान्य करने की कोशिश में नजर आये।
लद्दाख के लेह जिले में पारा शून्य से नीचे 18.2 डिग्री तक आ गिरा। कारगिल में भी तापमान शून्य से नीचे 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
(एजेंसी)
First Published: Monday, December 26, 2011, 14:35