Last Updated: Saturday, November 26, 2011, 13:05
श्रीनगर : कश्मीर शीतलहर की चपेट में है क्योंकि पूरे घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 3.6 डिग्री नीचे पहुंच गया।
कश्मीर घाटी का प्रवेशद्वार कहे जाने वाले काजीकुंड में जबर्दस्त ठंड रही क्योंकि वहां तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे रहा।
अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पारा शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस:, कुपवाड़ा में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस में भी रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में वष्रा की कोई संभावना नहीं है।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, November 26, 2011, 18:35