Last Updated: Sunday, November 25, 2012, 16:11
विशाखापत्तनम : विजयनगरम जिले में गरिविदी मंडल के गोल्लापेलम गांव में तेलगूदेशम पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रविवार सुबह संघर्ष के बाद तनाव फैल गया जिसमें दोनों पक्षों के 15 सदस्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि गांव में चाय की एक दुकान पर कथित तौर पर हल्की फुल्की कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया।
पुलिस के मुताबिक घटना में टीडीपी के आठ और कांग्रेस के सात कार्यकर्ता घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चार की हालत गंभीर बताई जाती है।
पुलिस ने दावा किया कि गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हालात नियंत्रण में हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 25, 2012, 16:11