केरल में स्टालिन की तरह काम करते हैं माकपा: एंटनी

केरल में स्टालिन की तरह काम करती है माकपा: एंटनी

कोच्चि : माकपा पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आज कहा कि केरल में अब भी ‘स्टालिन शैली की कार्यप्रणाली’ है, हालांकि यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में यह इतिहास बन चुका है। इसी कारण जघन्य हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा, यूरोप एवं अन्य देशों में स्टालिन शैली की कार्यप्रणाली बीते जमाने की बात हो चुकी है। लेकिन केरल में यह अब भी जारी है जिस कारण जघन्य हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। वह संभवत: बागी मार्क्सअवादी नेता और रिवॉल्यूशनरी मार्क्स वादी पार्टी के नेता टीपी चंद्रशेखर की हत्या का जिक्र कर रहे थे जिसमें माकपा के कुछ नेताओं को कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 26, 2012, 17:22

comments powered by Disqus