क्षेत्रवाद का खेल खेल रही हैं राजे: गहलोत

क्षेत्रवाद का खेल खेल रही हैं राजे: गहलोत

क्षेत्रवाद का खेल खेल रही हैं राजे: गहलोतजयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे के ‘सुराज संकल्प यात्रा’ के दौरान दिये बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह बिजली और तेल रिफाइनरी जैसे मुद्दों पर ‘क्षेत्रवाद’ का खतरनाक खेल खेल रही हैं।

गहलोत ने अलवर और सीकर के लिए अपनी संदेश यात्रा दौरे के क्रम में जनसभाओं में कहा, वसुंधरा राजे तेल रिफाइनरी और बिजली को लेकर क्षेत्रवाद का खतरनाक खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा, यह हास्यास्पद है और समझ से बाहर लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाड़मेर और जैसलमेर के लोगों को क्षेत्रवाद को लेकर भड़का रही हैं और कह रही है कि उन्हें वहां लगने वाली तेल रिफाइनरी और वहां बनने वाली बिजली का लाभ नहीं मिलेगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 20, 2013, 10:07

comments powered by Disqus