Last Updated: Thursday, January 26, 2012, 07:18
नई दिल्ली : 63वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ है। सर्द हवाओं के बीच गुनगुने धूप खिलने से लोग गणतंत्र दिवस पर छुट्टी का आनंद ले रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब 8.30 बजे आद्र्रता 72 फीसदी थी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। शाम को आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस था।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, January 26, 2012, 12:48