गुजरात: 50 IPS अधिकारियों के तबादले - Zee News हिंदी

गुजरात: 50 IPS अधिकारियों के तबादले

 

अहमदाबाद : गुजरात सरकार ने इशरत जहां मुठभेड़ मामले की जांच करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य सतीश वर्मा समेत 50 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

 

अहमदाबाद शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) वर्मा को जूनागढ़ स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।

 

कल देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक छह आईपीएस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक के पद से पदोन्नत करके उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक बना दिया गया है। इनमें 2002 में गुजरात दंगों में पीड़ितों के साथ लापरवाही बरतने के आरोपी आरजे सावनी भी शामिल हैं।

 

11 पुलिस निरीक्षकों की पदोन्नत कर उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और उनका तबादला किया गया है। जिन लोगों का तबादला किया गया है उस सूची में सात वर्तमान सहायक पुलिस अधीक्षक रैंक अधिकारियों का भी नाम शामिल है।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 8, 2012, 22:03

comments powered by Disqus