Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 15:23
गुवाहाटी : गुवाहाटी में एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटना में शामिल दो और लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने के मामले में एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
गुवाहाटी शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपूर्व जैबन बरुआ ने कहा, ‘सोमवार को हुई इस घटना में अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है।’ शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए असम और आसपास के राज्यों में दबिश दी जा रही है।
एसएसपी बरुआ ने कहा कि दिगांता बासुमतारी और नवज्योति नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दिसपुर थाने के पुलिस उप निरीक्षक सुभान बरुआ को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले का मुख्य अभियुक्त अमरज्योति कलीता अब भी फरार है। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कल पुलिस को 48 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 15, 2012, 15:23