ठंड से ठिठुरी दिल्ली, पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंचा

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंचा

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंचानई दिल्ली : दिल्ली में आज मौसम का सबसे कम 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और शहर में तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। कल न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज का न्यूनतम तापमान पिछले पांच साल में जनवरी का सबसे कम तापमान है। वर्ष 2008 में भी न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। कल के अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और यह 12.6 डिग्री रहा जो इस मौसम में सामान्य से आठ डिग्री कम था। राजधानी में कल पूरे दिन तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं।

बुधवार पिछले 44 साल में शहर का सबसे ठंडा दिन था जब अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 6, 2013, 11:22

comments powered by Disqus