Last Updated: Wednesday, January 25, 2012, 07:00
नई दिल्ली : राजधानी में बुधवार को तापमान औसत से ज्यादा रहा और धूप खिली रही। दिल्ली में आज का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कल के तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कल दिल्ली का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पर था।
हालांकि आज सुबह हवाई अड्डे और आस पास के कुछ क्षेत्रों में धुंध छायी रही। हवाई अड्डे पर आज सुबह 8.30 बजे उड़ान पट्टी की दृष्टता 900 मीटर रही और विमानों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में राजधानी का तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस के सामान्य स्तर तक पहुंच गया।
हालांकि मौसम विभाग ने शाम अथवा रात तक बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का तापमान 23 से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, January 25, 2012, 12:30