दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसारनई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप निकली, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक बिंदु ऊपर 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बज्रपात होने के अलावा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 47 प्रतिशत आद्र्रता मापी गई। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन बिंदु ऊपर 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 12, 2013, 11:42

comments powered by Disqus