दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी

दिल्ली में आज मौसम का सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली : दिल्ली में बुधवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। पिछले दस साल में यह दूसरा सबसे गर्म दिन है। राष्ट्री य राजधानी में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, साल 2010 में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस चिलचिलाती गर्मी में राजधानीवासियों का जीना मुहाल हो गया है।

इससे पहले, दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप निकली। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप एवं गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि दिन में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 36 फीसदी दर्ज की गई।
मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 30, 2012, 18:15

comments powered by Disqus