प्रकोप - Latest News on प्रकोप | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दिल्ली में कोहरे का प्रकोप; विमान, रेल सेवा प्रभावित

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 12:55

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सोमवार को घने कोहरे में लिपटी रही। शहर में सुबह से ही कोहरे की मोटी परत छाए रहने से विमान एवं रेल सेवाएं बाधित रही। मौसम विभाग ने दिन के समय बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

यूपी में शीतलहर का प्रकोप, स्कूल बंद करने के आदेश

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:36

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी, बारिश के आसार

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 11:15

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, यूपी में 8 और लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 22:27

उत्तर भारत में आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अभी भी पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण और आठ लोगों की मौत हो गई।

ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, यूपी में 114 मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 10:52

उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार आ रही गिरावट और बढ़ती शीतलहर लोगों की जिदंगी पर भारी पड़ रही है।

डल झील पर बिछ गई बर्फ की चादर

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 18:51

कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है और इस मौसम में पहली बार डल झील की सतह जम गयी है।

एनसीआर में डेंगू के मामले 900 के पार

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 22:59

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) यानी दिल्ली शहर और आसपास के इलाकों में रविवार को डेंगू के 32 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही एनसीआर में डेंगू के मरीजों की संख्या 900 को पार कर गई। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पिछले दो दिनों में डेंगू से दो मौतें होने की खबर मिली है।

स्कूल ड्रेस बदलकर डेंगू से करें बचाव : आजाद

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 18:48

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने स्कूल ड्रेस में पूरी बांह की कमीज और पैंट को शामिल किए जाने पर आज जोर दिया ताकि बच्चों को डेंगू से बचाया जा सके।

उत्तर, पूर्वी भारत में गर्मी से राहत नहीं

Last Updated: Monday, June 4, 2012, 23:09

देश के विशाल उत्तरी और पूर्वी मैदानी भागों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है और अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में हालांकि आज तपिश कुछ कम रही और तापमान कल के 42.4 के मुकाबले 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी कल के 29.7 के मुकाबले 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उ. भारत में गर्मी का प्रकोप, कुछ स्थानों पर फुहारें

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 21:59

उत्तर भारत लगातार कड़ी धूप में झुलस रहा है। हालांकि शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ने से लोगों गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। यहां सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन शाम को हल्की फुहारों से तापमान में थोड़ी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार रात को आंधी आ सकती है।

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 13:44

दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। यहां सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शाम को आंधी आ सकती है।

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 18:42

फिलहाल उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप एवं गर्म हवाओं का दौर शुक्रवार को भी चला। दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली। यहां सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रात तक हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की थी।

उत्तर भारत में लू एवं गर्मी का दौर जारी

Last Updated: Wednesday, May 30, 2012, 20:17

उत्तर भारत में तेज धूप एवं गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आलम यह है कि सुबह से ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना हुआ है।

दिल्ली में आज मौसम का सबसे गर्म दिन

Last Updated: Wednesday, May 30, 2012, 18:15

दिल्ली में बुधवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। पिछले दस साल में यह दूसरा सबसे गर्म दिन है। राष्ट्री य राजधानी में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर और पूर्वी भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 19:52

देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दो लोगों की जान ले ली। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

घाना में फैला हैजा, 11 की मौत

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 06:54

घाना की राजधानी अक्रा में हैजा की बीमारी फैलने से दो सप्ताह से भी कम समय में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। सिन्हुआ के मुताबिक, जन स्वास्थ्य विभाग के उप क्षेत्रीय निदेशक एडवर्ड एंटवी ने म़तकों की संख्या की पुष्टि की है।

पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी

Last Updated: Monday, January 30, 2012, 09:19

जाब और हरियाणा में सोमवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी है ओैर दोनों ही राज्यों में तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है।

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी

Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 09:08

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है और तापमान में और चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रसिद्ध गुलमर्ग रिसार्ट में तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

पंजाब, हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 09:06

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीत लहर जारी रही और तापमान सामान्य से कम बना रहा। अमृतसर में पारा पिछले कुछ दिन से शून्य से नीचे बना हुआ था।

शीतलहर जारी, यूपी में छह और मरे

Last Updated: Sunday, December 18, 2011, 15:59

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है जिससे छह और लोगों की मौत हो गई और सड़क तथा रेल यातायात बाधित रहा। सभी मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं।

यूपी में शीतलहर जारी, 9 और मरे

Last Updated: Sunday, December 18, 2011, 04:42

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण चलने वाली सर्द हवाओं के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में पारा लगातार नीचे आता जा रहा है।