Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 06:18
नई दिल्ली : राजधानीवासियों को आज खिली धूप और तापमान में हुयी कुछ वृद्धि से सर्दी से राहत मिली। आज का न्यूनतम तापमान 7. 5 दर्ज किया गया जबकि कल यह 5. 6 था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 22.7 दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार सुबह कोहरा छाये रहने और तापमान के सात से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है । पिछले हफ्ते के अधिकतर दिन राजधानी में कोहरा छाया रहा था। पिछले महीने की 25 तारीख को तापमान गिरकर 2.9 चला गया था।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 24, 2012, 11:48