Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 13:44
नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। यहां सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शाम को आंधी आ सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 44.40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम से अंशत: बादल छाने की सम्भावना है। रात को आंधी आ सकती है एवं बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री के आसपास रहेगा।
शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। यह इस मौसम का अब तक का अधिकतम तापमान था। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस था। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 41 फीसदी दर्ज की गई। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 2, 2012, 13:44