दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, पारा 15.6 डिग्री पर

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, पारा 15.6 डिग्री पर

नई दिल्ली : दिल्ली में रविवार सुबह ठंड महसूस की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर से पहले तक वातावरण में कोहरा छाया रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, राजधानी में दोपहर से पहले तक कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरा के कारण सुबह दृश्यता स्तर 600 मीटर रहा।

अधिकारी ने बताया, अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 4, 2012, 11:26

comments powered by Disqus