दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक


नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वैसे पर्यावरण विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की सम्भावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह के वक्त शहर में हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन साफ रहेगा। अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 77 फीसदी दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 29, 2012, 11:13

comments powered by Disqus