Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 13:17
जम्मू: जम्मू के खानपुर फायरिंग रेंज में एक जवान की बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली से उसीकी मौत हो गयी।
सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि जम्मू शहर के बाहरी इलाके में नागोटरा इलाके के खानपुर फायरिंग रेंज में गोलीबारी अभ्यास के दौरान सिंग्नलमैन रवि शंकर के सीने में गोली लग गयी।
उन्होंने बताया कि बाद में उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि रवि ने अभ्यास के दौरान 15 गोली चलायी लेकिन केवल 14 गोली ही चल सकी और एक गोली बंदूक में अटक गयी।
गोलीबारी के अभ्यास के बाद गोली बंदूक से निकल कर उसे लग गयी। उन्होंने बताया कि मृतक सेना का जवान 16 कॉर्प ऑपरेटिंग सिगनल यूनिट का सदस्य था और उसका शव उसके पैतृक स्थान बिहार भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उसका परिवार शव लेने के लिए आज यहां पहुंच रहा है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 23, 2012, 13:17