फायरिंग - Latest News on फायरिंग | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

असम में उग्रवादी हमलों में 11 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 13:23

एनडीएफबी के सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा बोडोलैंड क्षेत्रीय प्रशासनिक जिले के तहत आने वाले असम के दो जिलों में कल रात से किये गये हमलों में तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मप्र चुनाव: बीएसएफ की फायरिंग में एक की मौत

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 23:10

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर्मी से ईवीएम छीनने की कोशिश कर रहे लोगों पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की गई फायरिंग में एक की मौत हो गई है। मरने वाला कांग्रेस उम्मीदवार एंदल सिंह कंसाना का भतीजा बताया जाता है।

पाकिस्तानी की सीमा चौकियों पर गोलीबारी, दो जवान घायल

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 15:38

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे 10 सीमा चौकियों पर मोर्टार गोले दागे और भारी गोलीबारी की, जिससे दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पाक की नापाक हरकतें, 25 जगहों पर की फायरिंग

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 10:35

जम्मू स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर से युद्धविराम का उल्लंघन किया है। शुक्रवार रात जम्मू में सीमा पर 25 अलग−अलग जगहों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई।

पाक सेना ने की 10 चौकियों पर फायरिंग,2 BSF जवान घायल

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 22:26

पाकिस्तान सेना के जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित 10 चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलीबारी करने से सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गये।

गोलियों से थर्राया अमेरिका का कैपिटल हिल, संदिग्ध महिला ढेर

Last Updated: Friday, October 4, 2013, 09:27

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल बिल्डिंग के बाहर फायरिंग की खबर है। गुरुवार को हुई इस फायरिंग से कई लोगों के जख्मी होने की खबर है।पुलिस ने फायरिंग करने वाली संदिग्ध महिला को मार गिराया है।

‘वॉशिंगटन नेवी यार्ड’ में अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 12 की मौत, कई घायल

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 00:48

अमेरिका में उच्च सुरक्षा वाले नौसेना के परिसर ‘वॉशिंगटन नेवी यार्ड’ के भीतर तीन अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, चौकियों पर गोलीबारी

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 21:02

पाकिस्तान के सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू के दो अग्रिम इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

US में भारतीय मूल की लड़की को दोस्त ने मारी गोली

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 18:04

अमेरिका में 18 साल की भारतीय मूल की लड़की के लिए दोस्त से मजाक करना घातक साबित हुआ। इस लड़की ने एक अलमारी से बाहर निकलकर अपने दोस्त को चौंकाने का प्रयास किया लेकिन दोस्त ने उसे हमलावर समझकर गोली मार दी जिसमें लड़की की मौत हो गई।

पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 22:59

एक सप्ताह तक सबकुछ शांत रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की।

पाक की नापाक हरकत, 14 साल बाद करगिल में सीज़फायर का उल्लंघन

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 09:24

कश्‍मीर और जम्मू डिविजनों के बाद पाकिस्तान ने अब लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए करगिल सेक्टर के द्रास और काकसर इलाकों में छोटे तथा स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

पाक संसद के पास हवा में घंटों फायरिंग करता रहा सिरफिरा, गिरफ्तार

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 10:48

पाकिस्तान में एक बंदूकधारी व्यक्ति के चलते देश की राजधानी इस्लामाबाद की गति थम गई। वह पाकिस्तानी संसद के समीप मुख्य मार्ग पर अपनी कार खड़ी करके हवा में फायरिंग कर रहा था। बाद में उसके गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्तान ने LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, दागीं 7000 गोलियां

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 13:25

बीती रात पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सरहद पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

रामबन फायरिंग जांच पर केंद्र, राज्‍य को नोटिस

Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 20:03

सुप्रीम कोर्ट ने रामबन जिले में सीमा सुरक्षा बल की फायरिंग में चार नागरिकों के मारे जाने की घटना की न्यायिक जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर केंद्र और जम्मू कश्मीर सरकार से जवाब तलब किया।

उरी सेक्टर में पाक की ओर से फिर गोलीबारी

Last Updated: Wednesday, August 7, 2013, 13:51

भारतीय सीमा में घुसकर पांच सैनिकों को मारने के अगले ही दिन बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर दिया। पाक की ओर से आज फिर फायरिंग की गई।

स्टंट कर रहे बाइकर्स पर दिल्ली पुलिस ने की फायरिंग, एक की मौत

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 11:56

संसद भवन के पास ली मेरीडियन इलाके में स्टंट कर रहे बाइकर्स पर दिल्ली पुलिस की फायरिंग में एक बाइकर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

रामबन से कर्फ्यू हटा, बनिहाल में विरोध प्रदर्शन

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 15:25

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में लगाया गया कर्फ्यू आज हटा लिया गया जबकि बीएसएफ कर्मियों की गोलीबारी की घटना के विरोध में बनिहाल पट्टी में विरोध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध कर दिया है।

रामबन फायरिंग: अमरनाथ यात्रा पर दूसरे दिन भी ब्रेक

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 15:42

कश्मीर घाटी में कई स्थानों और रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्फ्यू के कारण आज दूसरे दिन भी अमरनाथ यात्रा स्थगित रही।

मुझे कारसेवकों पर गोली चलवाने का अफसोस: मुलायम

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 11:31

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने करीब दो दशक से भी अधिक समय के बाद अयोध्‍या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का आदेश देने पर खेद जताया है। 90 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर की कारसेवा के लिए एकत्रित लोगों पर जिस समय पुलिस फायरिंग की घटना हुई, उस समय वह (मुलायम) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

'इशरत और तीन अन्य पर 70 राउंड फायरिंग'

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 23:45

नौ साल पहले हुई कथित फर्जी मुठभेड़ के दौरान गुजरात अपराध शाखा के अधिकारियों ने अपने स्वचालित एवं अर्ध-स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर इशरत जहां तथा तीन अन्य पर 70 राउंड फायरिंग की थी।

सिखों के समारोहों में डीजे, आर्केस्ट्रा और जश्नी फायरिंग पर लगा प्रतिबंध

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 20:33

शादियों, पार्टियों व अन्य समारोहों में डीजे बजाने, आर्केस्ट्रा, नशेबाजी, जश्नी फायरिंग करने पर प्रतिबंध को लेकर गुरूद्वारा यादगार सच्चा सौदा मलिकपुर में रविवार की देर शाम सिख समाज के गणमान्य लोगों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत हुई।

`आयरन फिस्ट` में वायु सेना ने दिखाई ताकत

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 21:47

राजस्थान के जैसलमेर जिले के चांधन फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास `आयरन फिस्ट-2013` में भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत से रू-ब-रू कराते हुए अपनी क्षमताओं का वैविध्यपूर्ण और बहुआयामी प्रदर्शन किया।

LoC पर 'पाक-साफ' करने का वक्त

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 12:53

नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना ने बड़ी गलती की है। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के अब कोई मायने नहीं रह गए हैं। ऐसे में भारत को पाकिस्तान की हिंसा का जवाब हिंसा से ही देना चाहिए।

LOC पर पाक की फायरिंग से तनाव, PMO ने की उच्चस्तरीय बैठक

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 00:28

भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच शुक्रवार शाम फिर से पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग किए जाने की खबर है।

राजपुताना राइफल्‍स के जवानों ने साथियों की मौत पर छोड़ा खाना-पीना

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 12:18

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर नियंत्रण रेखा के निकट पाक सैनिकों के हमले में दो जवानों की हत्या से उनके रेजिमेंट के जवानों में बेहद आक्रोश है। इस घटना की बर्बरता से पूरे देश के लोगों में उबाल है।

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, पोस्‍ट पर फायरिंग, LOC पर बढ़ा तनाव

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 12:16

नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर हमला किया और ताबड़तोड़ फायरिंग की।

अस्पताल में घुसकर हमलवारों ने फायरिंग की

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 21:01

हरियाणा के गुड़गांव में एक अस्पताल में दो सशस्त्र हमलावरों ने वहां इलाज करा रहे दो व्यक्तियों पर गोलियां चला दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मधुबनी उपद्रव के बाद न्यायिक जांच के आदेश

Last Updated: Saturday, October 13, 2012, 12:37

बिहार के मधुबनी में शुक्रवार को पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत होने और कई सरकारी कार्यालयों के फूंके जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के घर पर फायरिंग

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 18:18

व्‍यवसायी पोंटी चड्ढा के यूपी के मुरादाबाद स्थित घर पर शुक्रवार सुबह फायरिंग की गई। इस वारदात के समय पोंटी इस घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जाता है कि पोंटी चड्ढा खुद इस घर पर नहीं रहते हैं। यहां उनके एक चचेरे भाई रहते हैं।

कुडनकुलम : पुलिस ने परमाणु विरोधी प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ी

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 13:15

कुडनकुलम संयंत्र के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने सोमवार की फायरिंग की। इस घटना में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।

सिरफिरे आशिक की गोलीबारी में चार मरे

Last Updated: Friday, September 7, 2012, 23:28

राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारी गई है। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है।

न्यू जर्सी के शॉपिंग मार्केट में फायरिंग, हमलावर समेत 3 की मौत

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 20:48

शुक्रवार तड़के न्यू जर्सी की एक सुपर मार्केट में भी अमेरिकी सुरक्षा सेवा से जुड़े रहे एक हमलावर ने दो लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली।

दुर्घटनावश गोली चलने से जवान की मौत

Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 13:17

जम्मू के खानपुर फायरिंग रेंज में एक जवान की बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली से उसीकी मौत हो गयी।

धार्मिक स्थलों की पवित्रता सुनिश्चित हो: बादल

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 08:39

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अमेरिका के एक गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं पर हमले को अत्यंत दुखद और शर्मनाक घटना करार देते हुए प्रशासन से वहां धार्मिक स्थलों की पवित्रता सुनिश्चित करने को कहा है।

अमेरिका के सिनेमाघर में हमला, 12 मरे

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 23:02

अमेरिका के डेनवर शहर में एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान की गई अंधाधुंध फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

लाहौर में आतंकी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 12:52

पाकिस्तान के लाहौर में गुरुवार सुबह हुई फायरिंग में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है जबकि 8 घायल हो गए। ये पुलिसकर्मी यहां ट्रेनिंग ले रहे थे जिनका संबंध खैबरपख्तुंख्वाह से है।

सीमा पर फायरिंग नहीं करने पर भारत-पाक सहमत

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 15:08

भारत और पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पारीय फायरिंग नहीं करने पर आज सहमत हो गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक यूके बंसल और पाकिस्तान रेंजर्स के प्रमुख मेजर जनरल रिजवान अख्तर ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दोनों देशों के सुरक्षाबल यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि युद्धविराम का उल्लंघन न होने पाए।

शादी समारोह में चली गोली, युवक की मौत

Last Updated: Sunday, June 17, 2012, 15:21

जिले के सिसाना में बारात के दौरान खुशी में हवा में फायरिंग करने से 18 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गयी।

मप्र: आंदोलन में फायरिंग से किसान की मौत

Last Updated: Monday, May 7, 2012, 17:22

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली शहर में विरोध कर रहे दो हजार से अधिक किसानों को तितर-बितर करने के लिए हुई पुलिस फायरिंग में गोली लगने से एक किसान की मौत हो गई।

मेरठ जेल में फायरिंग, आगजनी भी

Last Updated: Wednesday, April 18, 2012, 05:01

उत्तर प्रदेश की मेरठ जिला जेल में बुधवार को कैदियों और बंदी रक्षकों के बीच हिंसक संघर्ष में जेल उप अधीक्षक सहित दो बंदी रक्षक घायल हो गए। तीन कैदी के भी घायल होने की खबर है।

चिदंबरम ने एलएमजी से फायरिंग की

Last Updated: Wednesday, February 8, 2012, 11:24

केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने यहां गोलीबारी के अभ्यास की शुरुआत करते हुए लाइट मशीनगन (एलएमजी) पर हाथ आजमाया और दो राउण्ड फायरिंग की।

पुलिस गोलीबारी में 4 की मौत,8 घायल

Last Updated: Monday, October 10, 2011, 11:56

असम के दर्रांग जिले में डलगांव के निकट अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 को जाम कर रहे किसानों के एक समूह को शांत करने के लिए पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में चार किसानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.

उद्धव की राहुल को चुनौती

Last Updated: Friday, August 12, 2011, 11:56

किसानों की मौत से कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार बुरी तरह से घिर गई है

महाराष्ट्र में सियासत गरमाई

Last Updated: Friday, August 12, 2011, 05:08

महाराष्ट्र में किसानों पर पुलिस फायरिंग में चार किसानों की मौत के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. गुरुवार को टीवी चैनलों पर फायरिंग के वीडियो फुटेज दिखाए जाने के बीच छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.

मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग, दो की मौत

Last Updated: Friday, August 5, 2011, 04:53

साआईएसएफ जवान ने महिलाकर्मी पर फायरिंग कर दी