Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 21:48
भुवनेश्वर : ओडिशा के बालासोर जिले में एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जलाकर मार दिया। यह घटना नवंबर में हुई लेकिन महिला की मां ने रविवार को इसका खुलासा किया। यहां से 170 किलोमीटर दूर सोरो इलाके में एक दिहाड़ी मजदूर ने कहा कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 4 नवंबर को अपने एक पारिवारिक दोस्त के घर तेलियागंज गई थी।
वहां रात को जब वह सोने के लिए बिस्तर पर गई तो संगतराश का काम करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने केरोसीन तेल छिड़ककर आग लगा दी जिससे इसे आत्महत्या करार दिया जा सके। महिला की मां ने कहा कि उसकी बेटी की दो दिन के बाद स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई।
उसने कहा कि न्याय के लिए पिछले सप्ताह उसने ओडिशा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दास ने कहा, `महिला का उस पुरुष के साथ संबंध थे। ऐसा प्रतीत होता है कि पुरुष के शादी से इंकार करने पर उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।` (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 20, 2013, 21:48