Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 15:37

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में रहने वाले लोगों ने हड्डियां कंपा देने वाली सर्दी के बीच मंगलवार को नए साल का स्वागत किया। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट की आशंका जाहिर की है। आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सल्सियस नीचे रहा जबकि पहलगाम में यह शून्य से 5.4 डिग्री सल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह गुलमर्ग में तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सल्सियस नीचे मापा गया।
माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में घाटी में तापमान जस का तस रहेगा और आर्द्र्ता बरकरार रहेगी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 1, 2013, 15:37