Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 09:43

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव के अब तक घोषित परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और लोगों की जीत करार दिया। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत मिली है।
ममता ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव परिणाम प्रदर्शित करता है कि यह लोगों और लोकतंत्र की जीत है। यह मा-माटी-मानुष की जीत है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने गर्मी, बारिश और रमजान के कठिन समय में मतदान में हिस्सा लिया। हमें जनमत का सम्मान करना चाहिए और शांतिपूर्ण ढंग से व्यवहार करना चाहिए।
First Published: Tuesday, July 30, 2013, 09:43