Last Updated: Thursday, February 2, 2012, 12:30
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि पंजाब और हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है।
अन्य स्थानों में हिसार का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इलाके में दिन के तापमान की तरह ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, February 2, 2012, 18:00