Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 09:06
चंडीगढ़ : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीत लहर जारी रही और तापमान सामान्य से कम बना रहा।
अमृतसर में पारा पिछले कुछ दिन से शून्य से नीचे बना हुआ था। गुरुवार को इसमें मामूली सी बढ़ोतरी हुई और मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटियाला में तीन डिग्री की गिरावट के साथ तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में 4.6 डिग्री तापमान के साथ रात काफी ठंडी रही।
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा और यहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। हिसार में भी तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा और सर्दी का प्रकोप बना रहा। राज्य के विभिन्न भागों में सर्दी का प्रभाव जारी है। रोहतक में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री, भिवानी में 2.2 डिग्री, करनाल में तीन डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में इन दोनों राज्यों में सर्दी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, January 12, 2012, 14:36