पटनायक 5वीं बार बने बीजद अध्यक्ष

पटनायक 5वीं बार बने बीजद अध्यक्ष

पटनायक 5वीं बार बने बीजद अध्यक्षभुवनेश्वर : ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) ने सोमवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लगातार 5वीं बार पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले पटनायक अकेले उम्मीदवार थे। पार्टी के निर्वाचन अधिकारी और सरकार के मुख्य सचेतक प्रभात त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि वह निर्विरोध चुन लिए गए।

पिता बीजू पटनायक के 1997 में निधन के बाद नवीन पटनायक ने बीजद की स्थापना की थी। पार्टी का संगठनात्मक चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष पर होता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 28, 2013, 16:42

comments powered by Disqus