‘पेड न्यूज’ की बढ़ती समस्या से काटजू चिन्तित

‘पेड न्यूज’ की बढ़ती समस्या से काटजू चिन्तित

‘पेड न्यूज’ की बढ़ती समस्या से काटजू चिन्तितजयपुर : भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने मीडिया में बढ़ती ‘पेड न्यूज’ की समस्या पर चिन्ता जताते हुए कहा है कि पेड न्यूज बड़ा व्यापक हो गया है समझ में नहीं आ रहा है कि इस पर किस तरह से अंकुश लगाया जाए।

काटजू शनिवार को यहां ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन की नेशनल काउंसिल के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज की बहुत बड़ी समस्या हो गई है। कई दिक्कतें आ रही है, पेड न्यूज व्यापक होती जा रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि इस पर अंकुश कैसे लगाया जाए। वर्तमान समय बहुत अधिक व्यावसायिक हो गया है। ऐसे में समाचार पत्रों का जनता का मार्गदर्शन करने का काम खत्म हो गया है। यह संक्रमण काल है जो कि 15-20 साल और चलेगा।

उन्होंने कहा कि पुराने समाज के स्थान पर नया समाज खड़ा हो रहा है। पहले विवाह बिना लड़की देखे परिजन तय करते थे लेकिन अब वह दौर बदल गया है। ऐसे दौर में समाचार पत्रों की भूमिका बड़ी हो जाती है, उन्हें अपना कर्तव्य निभाना होगा। जातिवाद, सम्प्रदायवाद पर प्रहार करना समाचार पत्रों का काम है। वे आत्मविश्लेषण करें की वे अपना सामाजिक दायित्व कैसे निभाएंगें। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 13, 2013, 20:41

comments powered by Disqus