प्याज के मूल्य को लेकर शीला के आवास के बाहर प्रदर्शन

प्याज के मूल्य को लेकर शीला के आवास के बाहर प्रदर्शन

प्याज के मूल्य को लेकर शीला के आवास के बाहर प्रदर्शननई दिल्ली : प्याज के बढ़ते मूल्य को लेकर दिल्ली भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि वह मूल्यों को बढ़ोत्तरी को नियंत्रित करने में असफल रही हैं।

दिल्ली भाजपा प्रमुख विजय गोयल, हषर्वर्धन और आरती मेहरा ने साथ मिलकर प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 70 से 80 रूपए प्रति किलोग्राम हो जाने पर मुख्यमंत्री की कटु आलोचना की।

वर्ष 1998 में प्याज की कीमतों के कारण ही भाजपा को दिल्ली में अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 14, 2013, 23:26

comments powered by Disqus