फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्जभुवनेश्वर: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में पुलिस ने सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक शख्स पर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। यहां से लगभग 500 किलोमीटर दूर राउरकेला में छोटा सा कारोबार करने वाले इस शख्स ने इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मुहम्मद पर कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

कुछ शहरवासियों ने इन टिप्पणियों को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

शख्स पर धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने का आरोप है।

गौरतलब है कि बीते महीने इसी शहर के एक अन्य शख्स को फेसबुक पर समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल से जुड़ी विकृत तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 22, 2013, 10:13

comments powered by Disqus