Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 14:40
चंडीगढ : हरियाणा के सोनीपत जिले में एक 17 वर्षीय दलित लड़की ने आत्मदाह की कोशिश की। इस लड़की के साथ कथित तौर पर उसके पड़ोसी ने पांच दिन पहले बलात्कार किया था।
पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार इस लड़की ने कल उस वक्त खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली, जब उनके माता-पिता जिले के खरखौडा शहर स्थित घर में मौजूद नहीं थे।
लड़की को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है और चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
सोनीपत के पुलिस अधीक्षक अनिल नेहरा ने फोन पर बताया,‘लड़की की हालत गंभीर है।’ उन्होंने कहा कि लड़की ने कल मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी राकेश ने पांच दिन पहले उसका बलात्कार किया।
अनिल ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 12, 2013, 14:40