Last Updated: Wednesday, May 22, 2013, 11:29
पटना : राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में हल्के बादल छाए हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 10 जून के आसपास बिहार में मॉनसून आ सकता है। पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 26.2 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, गया का अधिकतम तामपान 40.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया व भागलपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा अगले दो दिनों के अंदर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। इसके अलावे कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 22, 2013, 11:29