भाजपा अध्यक्ष पद से शाही का इस्तीफा - Zee News हिंदी

भाजपा अध्यक्ष पद से शाही का इस्तीफा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेज दिया है।

 

शाही ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को कल रात पत्र भेजकर प्रदेश अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र की पेशकश की है। शाही ने देवरिया स्थित अपने निवास से फोन पर बताया कि उन्होंने गडकरी जी को एक व्यक्तिगत पत्र लिखा है और इससे अधिक कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

 

उत्तर प्रदेश के हाल ही में संपन्न विधान सभा चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में चार सीटों का नुकसान हुआ था। पार्टी को 2007 के चुनाव में जहां 51 सीटें मिली थीं वहीं इस बार वह घटकर 47 सीटों पर सिमट गयी। यहां तक की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शाही देवरिया की पत्थरदेवा से चुनाव हार गये। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 8, 2012, 15:14

comments powered by Disqus