Last Updated: Monday, April 29, 2013, 10:59
भोपाल : मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ी धूप निकलने लगी है और गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। बीते 24 घंटें में सीधी और शाजापुर राज्य में सबसे गर्म जिले रहे जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार की सुबह राज्य में तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई। बीते दो दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि होने से राज्य में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा जबकि मौसम शुष्क रहेगा।
पिछले 24 घंटों में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इंदौर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 29, 2013, 10:59