Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 09:43

कटक : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिये प्रतिबद्ध है।
एक कार्यक्रम में पटनायक ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में महिलाओं के साथ अधिक सद्भावना के साथ पेश आयें।
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिये सरकार द्वारा किये गये प्रयासों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि कोई भी महिला किसी भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 13, 2013, 09:43