महिला मतदाताओं को लुभाने में जुटी दिल्ली भाजपा

महिला मतदाताओं को लुभाने में जुटी दिल्ली भाजपा

महिला मतदाताओं को लुभाने में जुटी दिल्ली भाजपाज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कई एजेंडा पर काम कर रही है। इस एजेंडे के तहत भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की कॉलोनियों में आयोजित होने वाली किट्टी पार्टियां और विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कीर्तनों में भी शिरकत करेगी। गोयल ने कहा कि पार्टी के इस पहल से महिलाओं के एक खास वर्ग को भी काफी लाभ होगा।

नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए विजय गोयल ने कहा कि पार्टी ने अपने एजेंडे और विकास की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की लिए एक सुनियोजित नीति बनाई है। गोयल ने कहा, `हम उस एजेंडे पर भी काम कर रहे हैं जिसमें शीला सरकार ने दिल्ली की जनता से वादे किए थे और उसे पूरा नहीं किया।` उन्होंने कहा, `पार्टी के कार्यकर्ता हर उस जगह पर पहुंचेंगे जहां लोगों का समूह जमा होता है। यहां तक कि कार्यकर्ता किट्टी पार्टी और धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में भी पहुंचेंगे।`

गोयल ने कहा कि दिल्ली भाजपा वैकल्पिक विकास मॉडल के साथ मतदाताओं तक पहुंच बनाने का भी रास्ता तैयार करेगी जिससे समाज के सभी वर्गों को फायदा पहुंचेगा। गोयल ने वादा किया कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो वह विद्यार्थियों को रियायती दरों पर किताबें और लैपटॉप मुहैया कराएगी। साथ ही 15 नए कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे जिसमें सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इस मौके पर कार्यकारिणी समिति ने एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जिसमें दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा गांवों के विकास पर जोर दिया गया है।

First Published: Wednesday, June 19, 2013, 12:10

comments powered by Disqus