मानसूनी बारिश से यूपी के 558 गांवों में बाढ़

मानसूनी बारिश से यूपी के 558 गांवों में बाढ़

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून खासा जोर पकड़ चुका है और जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वर्षा की वजह से शारदा, घाघरा, क्वानो और गंगा समेत विभिन्न नदियां एक बार फिर उफान पर हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में कम से कम 558 गांवों के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी है और खासकर पूर्वी हिस्सों में इसने ज्यादा जोर पकड़ रखा है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी इलाकों में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इस अवधि में बर्डघाट (गोरखपुर) तथा उस्काबाजार (सिद्धार्थनगर) में सबसे ज्यादा 33-33 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी।

इसके अलावा बांसी (सिद्धार्थनगर) में 21, ककरही (सिद्धार्थनगर) में 20, रिगौली (गोरखपुर) में 19, अयोध्या में 17, चंद्रदीपघाट (गोण्डा) और मुखलिसपुर (संत कबीर नगर) में 15-15, बलरामपुर में 14 तथा सुल्तानपुर में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वष्रा के कारण नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। शारदा नदी पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में खतरे के निशान से उपर बह रही है और इसके जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 29, 2013, 16:50

comments powered by Disqus