Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 10:12

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार से भारी बारिश हो रही है, जिससे इस महानगर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश और हाईटाइड की चेतावनी दी है। भारी बारिश के कारण ट्रेनों के परिचालन में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। आज कई लोकल ट्रेनें करीब आधे घंटे की देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर में हाईटाइड की चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र किनारे नहीं जाने को लेकर सलाह दी गई है। हाईटाइड की वजह से कई मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ऐसे में मछुआरों को समुद्र के भीतर नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।
बीते दिनों भारी बारिश होने से निचले इलाकों में पानी भर गया। मुंबई के बोरीवली, कांदीवली, जोगेश्वरी, अंधेरी, सांताक्रूज, दादर, वर्ली और कुर्ला में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश से रेलवे सेवाएं बाधित हो गई हैं।
First Published: Tuesday, September 4, 2012, 10:02