Last Updated: Friday, July 12, 2013, 14:16
महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई सहित अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। एक अधिकारी ने यहां बताया कि मुंबई में शुक्रवार सुबह से ही रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित है, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।