Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 13:28
ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। इसके अलावा पांच दिनों तक हाईटाइड की चेतावनी दी गई है। वहीं, पवई में बारिश के चलते करंट से दो बच्चों की मौत हो गई है।
शहर के दादर, परेल, माटूंगा सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। जलजमाव के चलते लोकल ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ा है। मुंबई में हुई पहली बारिश ने ही लोगों के लिए मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। महज कुछ घंटों की तेज बारिश से शहर की रफ्तार थम गई है।
सड़क, रेल या फिर हवाई यातायात सब पर असर पड़ा है और कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में इससे भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हाईटाइड आने की आशंका है।
First Published: Tuesday, July 3, 2012, 13:28