यूपी में अराजकता और लूट का माहौल : मायावती

यूपी में अराजकता और लूट का माहौल : मायावती

यूपी में अराजकता और लूट का माहौल : मायावतीलखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सपा के 10 महीने के कार्यकाल में सूबे में चारों तरफ केवल अराजकता और लूट का महौल कायम है। राजधानी में स्थित प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए मायावती ने सपा के साथ ही केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की जमकर आलोचना की।

मायावती ने कहा, आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य में सपा का 10 महीने का कार्यकाल हर स्तर पर विफल साबित हुआ है। सरकार ने हत्या, लूट एवं बलात्कार के मामले में अपने पिछले रिकॉर्ड से आगे निकल चुकी है।

उन्होंने कहा कि उप्र में चारो तरफ अराजकता का माहौल व्याप्त है। शासन एवं प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। पूरे राज्य में सपा के गुंडो एवं माफियों की तूती बोल रही है। जिस पाट्र्री में गुंडे ही भरे हों उससे अच्छी सरकार चलाने की कल्पना कैसे की जा सकती है।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा पर हमलावर रूख अख्तिायार करते हुए कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही हतोत्साहित करने वाला बयान दे रहा हो तो स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने वाराणसी के दौरे के समय कहा था कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए क्या मैं खुद वर्दी पहनूं। मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान के बाद उनकी लाचारी को समझा जा सकता है।

मायावती ने कहा कि सूबे की वर्तमान सरकार के 48 मंत्रियों से 26 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। जब मंत्रिमंडल में इतने भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ती के मंत्री शामिल हों तो कानून व्यवस्था की स्थिति कैसे सुधर सकती है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 2, 2013, 14:23

comments powered by Disqus