Last Updated: Monday, July 23, 2012, 15:49
ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के 8 जिलों के नाम बदल दिए हैं। लखनऊ में आज कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।इन जिलों के नाम पिछली मायावाती सरकार के दौरान बदले गए थे। बदले गए जिलों में छत्रपति शाहूजी महाराज नगर का नाम बदलकर गौरीगंज कर दिया गया है। पहले इस जिले का नाम अमेठी था, जिसे मायावती सरकार ने बदल दिया था।
अन्य जिलों में पंचशील नगर का नाम बदलकर हापुड़, ज्योतिबा फूले नगर का नाम अमरोहा, महामाया नगर का नाम हाथरस, कांशीराम नगर का नाम कासगंज, रमाबाई नगर का नाम कानपुर देहात, प्रबुद्ध नगर का नाम शामली और भीमनगर का नाम बदलकर बहजोई कर दिया गया है। इन जिलों में अधिकांश के नाम वही रखे गए हैं, जिन नामों से इन जिलों को पहले जाना जाता था।
कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि छत्रपति साहू जी महाराज मेडिकल यूनिवर्सिटी का नाम फिर से पुराना ही होगा, इसे केजीएमयू कहा जाएगा।
First Published: Monday, July 23, 2012, 15:49