यूपी में प्रचंड गर्मी, पारा 47 डिग्री के पार

यूपी में प्रचंड गर्मी, पारा 47 डिग्री के पार

लखनऊ : राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सुबह की तेज धूप से दोपहर में मौसम काफी गर्म होने लगा है। राज्य का अधिकतम तापमान 47 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सोमवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों के दौरान बांदा का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 45.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 45.9 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 44.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा और राज्य भर में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 20, 2013, 11:29

comments powered by Disqus