यूपी में फिर बढ़ी गर्मी, उमस से हाल बेहाल

यूपी में फिर बढ़ी गर्मी, उमस से हाल बेहाल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज धूप के कारण तापमान में जहां वृद्धि दर्ज की गयी है, वहीं दूसरी ओर लोग उमस से पूरी तरह से बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है, जिससे उमस बढ़ी है।

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राजधानी के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, इलाहाबाद का 35.5 डिग्री, कानपुर का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 29, 2012, 11:12

comments powered by Disqus